बिहार के एक फिल्ममेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके विकास के एजेंडे पर फिल्म बनाई है। फिल्ममेकर और को-डायरेक्टर सुरेश झा ने बताया कि 2 घंटे और 15 मिनट की फिल्म ‘मोदी का गांव’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट-प्रोडक्शन जारी है। झा ने कहा कि यह फिल्म एक बायोपिक नहीं है, इसके मेगा प्रीमियर की योजना है। फिल्म कुछ महीने के अंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने और बड़ी हिट होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में मोदी के हमशक्ल मुंबई के एक व्यापारी विकास महांते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं है और टीवी एक्टर चंद्रमणि एम. और जेबा. ए फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। झा ने बताया कि जेबा बिहार में एक भीषण बाढ़ में बह जाती है, लेकिन उसे एक एनजीओ द्वारा बचाया गया और अध्ययन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया। झा ने कहा, “अमेरिका में उसने मोदी के नजरिए उनके काम और राष्ट्र को विकसित करने के सपनों को समझा। वह इससे प्रेरित होकर वापस लौटी, जिस पर फिल्म बनी।” फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पटना, दरभंगा और मुंबई में हुई है। झा ने बताया कि फिल्म में म्यूजिशियन मनोजानंद चैधरी ने 7 गाने कंपोज किए हैं। यह फिल्म तुषार ए. गोयल द्वारा सह-निर्देशित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।