हैदराबाद में पुलिस 65 किशोरों शहर के अलग अलग साइबर कैफे में पोर्न देखते हुए पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि उनके पास अभिभावको की शिकायत आई थी उनके किशोर बच्चे इंटरनेट कैफे पर जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं और बहाना बनाते हैं कि उन्हें स्कूल का होमवर्क करने के लिए इंटरनेट तक पहुंच जरूरी है जिसके बाद पुलिस ने सप्ताह भर में शहर के अलग अलग साइबर कैफे में छापा मार कर करीब 65 किशोरों को पोर्न देखते हुए पकड़ा है। पुलिस अब इन किशोरों कि उनके माता-पिता की एक साथ काउंसिलिंग करेगी। पुलिस में शिकायत करने वाली एक महिला सामला सुल्तान ने बताया कि उसका बेटा उससे यह कहकर पैसे लेकर जाया करता था कि उसे इंटरनेट से स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए काम करना है। मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा था लेकिन वह लंबे समय तक घर से बाहर रहता था।” लगातार शिकायत मिलने से पुलिस ने लगभग 100 इंटरनेट कैफो की छानबीन की तो, इस छानबीन में पाया कि बच्चे अश्लील साइट को ब्राउज कर रहे थे। जिन साइबर कैफे में ये बच्चे पकड़े गए, उनके खिलाफ भी पुलिस ने करीब 16 मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे साइबर कैफों पर सिक्योरिटी कैमरा नहीं लगाने, ग्राहक की पार्याप्त जानकारी ना लेने, नाबालिगों को पोर्न देखने देना तक शामिल है। इसके अलावा कैफे ऑनरों के खिलाफ पुलिस ने 30 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस के लिए चिंता की बात ये भी है कि बच्चे पोर्न के अलावा हिंसा से जुड़े वीडियो और साइट देखते रहे हैं जिसमें आईएसआईएस द्वारा प्रचारित सामग्री, सिर कलम करने की घटनाएं शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।