दिल्ली यूनिवर्सिटी में डीयू 19 दिसंबर को पीएचडी के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करने जा रहा है। प्लेसमेंट के लिए एक्सीओम कंसल्टिंग बिजनेस इंटेलिजेंस बिजनेस अनालिस्ट के पद पर नौकरी के अवसर देगी। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एक्सीओम कंसल्टिंग 10 से 12 लाख प्रति सालाना का पैकेज देगी और नोएडा में नौकरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और ऑपरेशनल रिसर्च में पीएचडी के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में बुलाया है। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को सीपीसी का पहचान पत्र जो विभागाध्यक्ष या कॉलेज के प्राचार्य ने सत्यापित किया हो और दो सीवी लेकर आना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।