तलाक के बाद फिर साथ दिखे रितिक-सुजैन
(India)
बॉलीवुड हार्टथ्रोब रितिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है लेकिन फिर भी दोनों अकसर साथ नजर आते हैं। बच्चों को साथ घुमाते हैं और कई बार पार्टियां भी साथ अटेंड करते हैं। खासकर जब पैरेंटिंग का सवाल आता है तो दोनों अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। 42 साल के रितिक रोशन को हाल ही में अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ मुंबई के ल्ंनंजबीं नाम के रेस्टोरेंट में देखा गया था। रितिक व्हाइट शर्ट और जैकेट में कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं सुजैन ने लाल जींस और ब्लैक टॉप पहना था। परिवार एक ही गाड़ी से आया और घर गया। सोशल मीडिया में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल एक बार फिर करीब आने लगा है। हालांकि, सुजैन कई मौकों पर ये साफ कर चुकी हैं कि रितिक के साथ दोबारा रिश्ता मुमकिन नहीं है। सुजैन और रितिक साथ में नहीं हैं लेकिन फिर भी एक अच्छे पेरेंट्स बने रहेंगे। बता दें कि 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।