दिल्ली में कोहरे के कारण 52 ट्रेनें लेट
(India)
राष्ट्रीय राजधानी में आज कोहरे का असर देखने को मिला जिसके कारण 52 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई और 12 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। वहीं हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर विमानों का परिचालन सामान्य रहा। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे दश्यता का स्तर 1500 मीटर मापा गया। तीन घंटे के बाद यह स्तर गिर कर 400 मीटर हो गया। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे 92 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, 52 ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण कम दश्यता के चलते 12 ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशरू 7.9 और 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।