दिल्ली के न्यू अशोक नगर में गुरुवार रात दरिंदगी का शिकार हुई 16 वर्षीय किशोरी से बेहोशी की हालत में भी पांच घंटे तक दुष्कर्म किया गया। जब तीनों आरोपियों को लगा कि किशोरी मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी है तो वे उसे घर के बाहर मेज पर लिटाकर भाग निकले। वारदात के एक घंटे बाद होश में आने के बाद डरी सहमी किशोरी ने जो कहानी बयां की, उसे सुन परिजन और पुलिसवाले भी सिहर उठे। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की के बेहोशी में होने के बाद भी वह उससे दुष्कर्म करते रहे। गुरुवार रात 9.30 बजे तीनों आरोपी मकान मालिक प्रशांत और किरायेदार विकास व संजीव ने किशोरी के मुंह पर रुमाल बांधा। फिर उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए ऊपर ले गए। मुंह पर रुमाल बंधा होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। किशोरी से पांच घंटे तक दरिंदगी करने के बाद तीनों को जब लगा कि वह मृत अवस्था में पहुंच चुकी है तो तीनों उसे घर के सामने मेज पर लिटाकर भाग गए। किशोरी को बेहोशी के आलम में सबसे पहले उसके भाई ने देखा। उसने अपनी चाची को फोन किया। इस दौरान घर के मेन गेट का दरवाजा बंद था। पुलिस के आने पर मुख्य दरवाजा खोला गया। किशोरी के चाचा ने बताया कि वह रात 2 बजे तक भतीजी को ढूंढते रहे। भतीजे का फोन आने पर घर पहुंचे। उन्हें लगा था कि वह बिहार से पहली बार आई है।कहीं गायब न हो गई हो, लेकिन ऐसा कुछ होगा इस बारे में सोचा तक नहीं था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।