झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। एक साल पहले के एटीएम लूट के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को केन्द्रीय कारागृह भटिण्डा एपंजाब से अनुसंधान अधिकारी रामपाल ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने बताया कि 23 दिसंबर 2015 की रात्रि को एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास में पहले गार्ड को बंधक बनाया। उसके बाद एटीएम को तोड़कर सड़क तक ले लाए लेकिन उसी दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनकर एटीएम को वहीं छोड़कर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि 9 जुलाई 2016 को रामपुरा में ही पंजाब पुलिस जब तीनों आरोपितों को पेश के लिए न्यायालय लेकर गई उसी दौरान तीनों आरोपित पंजाब पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।