पति ने पत्नी की गला रेंतकर हत्या की
(India)
समस्तीपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेंत कर हत्या कर दी। मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला गांव का है जहां पत्नी ने जब पति के नाजायज संबंधों का विरोध किया, तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने चंदनदास को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार चंदनदास की पत्नी पति के अवैध संबंधों से तंग आकर अपने मायके में आकर रह रही थी, बीती रात जब एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ तो चंदनदास ने उसकी हत्या कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।