खानाबदोशों में विवाद, दो की हत्या
(India)
राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात खानाबदोशों में विवाद के बाद दो युवकों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है....घटना विधायकपुरी थाना इलाके के एमआई रोड़ की है....जहां देर रात नशे में धुत्त एक भिखारी ने फुटपाथ पर सो रहे दो खानाबदोशों के सिर पर ईट से वार कर घायल कर दिया....घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुॅची और दोनों घायलों को सवाईमान सिंह अस्पताल में पहुॅचाया......जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया....पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है .फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।