जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में आ गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल के शिमला, कुफरी और धर्मशाला के साथ.साथ जम्मू के डोडा में भी बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी का असर राजधानी के तापमान पर भी पड़ा और रविवार की सुबह से ही यहां घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने के कारण यहां का यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली में कोहरा छाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर भी कोहरे के कारण करीब 15 फ्लाइट्स लेट हुईं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।