ज्वैलर की आंखों में मिर्ची डालकर लूट
(India)
राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में देर रात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ज्वैलर के आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना जाट के कुएं के रास्ते की है, जहां देर रात ज्वैलर वेदप्रकाश की दुकान पर दो बाइक सवार युवक आए और उनकी आंखों में मिर्ची डालने के बाद दुकान में रखी नकदी और ज्वैलरी लेकर भागने लगे... ज्वैलर के चिल्लाने के बाद एक बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है... फिलहाल दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।