दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है. दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में आज सुबह तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है .समूचे उत्तर भारत मेें पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है. कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट के संचालने में देरी हो रही है. ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ दी है .सुबह चलने वाली गाड़ियां सड़क पर लाइट जला कर चल रही हैं. मौसम विभाग की माने तो कोहरे का असर शनिवार और रविवार को रहेगा ,जिसके बाद कोहरा कम होना शुरू होगा .बंगाल की खाड़ी से आने वाली आद्र्र पूर्वी हवाओं के कारण कोहरा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बढ़ेगा और दिन अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे होंगे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।