कोहरे के कारण बिहार में कई ट्रेनें रद्द
(India)
कोहरे की वजह से लगातार ट्रेनों का परिचालन ठप है. रोजाना कुछ ट्रेनें रद्द और कुछ रिशिड्यूल हो रही हैं. राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा से पटना होते हुए देहरादून जानेवाली उपासना एक्सप्रेस रद्द की गयी. वहीं, बुधवार को टर्मिनल से खुलनेवाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस और दिल्ली से खुलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गयी है. दिल्ली, हटिया, अहमदाबाद से मंगलवार को जंकशन आनेवाली ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं. इससे सात ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।