राजधानी जयपुर में सोमवार रात युवती से गैैंगरेप की घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारी मामले की जांच में जुटे है. राजधानी जयपुर की ईस्ट और वेस्ट पुलिस जयपुर के आॅटो चालकों की सूची तैयार कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, और पूछताछ कर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं मामले को गंभीरता से लेकर डीजीपी ने भी जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए है. पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है . पुलिस की माने तो घटनास्थल के आस पास देखे गए संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है और करीब दो दर्जन से ज्यादा आॅटो चालकों से पूछताछ की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।