एंकर कृ नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर मामले में डॉ तलवार दंपति की अपील पर महीनों चली सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है...आरुषि-हेमराज मर्डर मामले में गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट ने वर्ष 2013 में आरुषी की मां डॉ नूपुर तलवार और पिता डॉ राजेश तलवार को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी... सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ तलवार दंपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी., जिस पर 24 सितम्बर 2016 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की लगातार सुनवाई चली... जस्टिस बीके नारायण और जस्टिस एके मिश्रा की डिवीजन बेंच ने मामले में बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।