उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
(India)
दिल्ली और एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाको में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही .जिसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है .बीते पांच दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है. जिससे उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पारा एक साथ 3.4 डिग्री की भारी गिरावट के साथ न्यूनतम स्तर 3.8 डिग्रीतक पहुंच गया .मौसम विभाग की माने तो 10 जनवरी से 13 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रातों में तापमान और गिरने की संभावना जताई गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।