18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में जोधपुर की अदालत ने अभिनेता सलमान को बरी कर दिया है। अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। कोर्ट ने सलमान से उनका नाम पूछने के बाद कहा-आप दोषमुक्त किए जाते हैं। कोर्ट ने उन्हें संदेह का लाभ के तहत बरी किया है। इससे पहले सलमान के वकील ने भी दावा किया था कि वह बरी हो गए हैं। जज के आने के बाद भी जब सलमान कोर्ट नहीं पहुंचे तो उन्हें आधे घंटे में पेश होने का आदेश दिया गया था। सलमान की बहन अलवीरा खान भी कोर्ट में उनके साथ थीं। सलमान खान के खिलाफ दर्ज 4 मामलों से यह एक था। आरोप था कि सलमान की बंदूक या राइफल का लाइसेंस खत्म हो चुका था। खान और उनकी बहन अलवीरा मंगलवार शाम यहां पहुंचे थे। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के साथ हरी महल पैलेस होटल में रुके हैं। इस मामले से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह नौ जनवरी को पूरी हो गई थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने अभिनेता को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।