भरतपुर में चोरो का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालियां निशान खडे होने लगे है...बीती रात को भी चोरों ने चैबुर्जा पुलिस चैकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बरसात का फायदा उठाकर जनरल मर्चेंट दूकान की दीवार तोड़कर हजारों रूपए के सामान और नगदी को पार कर लिया । सुबह दुकान की दीवार में गढ्ढा देख पडोसी दुकानदारों ने पीड़ित दुकानदार रवि खंडेलवाल को चोरी होने की सुचना दी और निकट स्थित पुलिस चैकी को इत्तला देकर बुलाया । पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी गए सामान की सूची लेकर चोरों की तलाश शुरू की ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।