बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध रूप से शराब की खरीद बिक्री जारी है और आए दिन लगातार ऐसे अवैध बिक्री करने वालों को पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है। सीवान शहर के तेलहट्टा बाजार में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे 3 लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया, यह तीनों स्थानीय निवासी बताया जा रहे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इनके पास से एक लाख रुपए मूल्य की 10 कार्टून विदेशी शराब भी बरामद की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।