आज दूल्हा बनेंगे नील नितिन मुकेश
(Udaipur, Udaipur) नील नितिन मुकेश आज घोड़ी चढ़ने जा रहे है नील और रुक्मिणी की शादी आज उदयपुर में हो रही है जिसमें तमाम बॉलीवुड के सितारे मौजूद रहेंगे। शादी में करीब 500 गेस्ट शामिल होगें जिसमें सभी परिवार के और करीबी लोग हैं। नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के आने की संभावना है।साथ ही मधुर भंडारकर, जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ भी शादी में शरीक हो सकते हैं। शादी के बाद रिसेप्शन के लिए 17 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।