रोहतास जिले के सासाराम के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है ......पदाधिकारी मनीष कुमार को धमकी दी गयी है। उनसे 2 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है। उनके सरकारी मोबाईल पर अज्ञात नम्बर से फोन आया तथा काफी अभद्रता से बात करते हुए कहा गया की वो नक्सली का कमाण्डर बोल रहा है तथा रोहतास किला से बोल रहा है। धमकी के बाद सहमे कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने वरिष्ठ पदाधिकारियो को इसकी सूचना दी तथा माँडल थाना में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।