जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी
(India)

जम्मू-कश्मीर में बर्फभारी के बाद भारी बारिश का दौर जारी है....इसे लेकर मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी किया है.....सेना के जवानों को भी बंकरों में रहने की सलाह दी गई है....बारिश और बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राज्यमार्ग भी दो दिनों से बंद है। प्रशासन द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर घाटी सहित जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला जारी है, जबकि घाटी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लगातार हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राज्यमार्ग मंगलवार को भी दूसरे दिन बंद रहा, साथ ही साथ ताजा बर्फबारी को देख प्रशासन ने कुपवारा, बांडिपोरा सहित कारगिल में हाइ अवलांच की चेतावनी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।