सलमान से जुड़े 18 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में आज से होगी आखिरी बहस
(Jodhpur, Jodhpur) जोधपुर. सलमान खान के खिलाफ चल रहे काले हिरणों के शिकार मामले में कोर्ट में बुधवार से आखिरी बहस शुरू होगी। इस मामले में प्रोसिक्यूटर्स ने 28 गवाहों के बयान करवाने के बाद सबूत बंद कर दिए थे। 18 साल पुराने इस मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित की कोर्ट में सुनवाई हो रही है।मुलजिम बयान के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी अपने बचाव में कोई गवाह या सबूत पेश करने से मना कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।