सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, अनुष्का की भूतनी वाली फोटोज
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन बनी दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च को रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में अनुष्का एक भूतनी का किरदार निभा रही है। अनुष्का फिल्म के प्रोमोशन को लेकर काफी पोजेसिव और एक्टिव हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अनुष्का की भूतनी वाली फोटो ने खूब सुर्खियां बटौरी है, इस फोटो को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, इसके साथ अनुष्का ने लिखा ये लोग मुझे सुन नहीं पाए हैं, मैं तो कब से हिंदी में कह रही थी कि नाम गलत लिखा है। इस फोटो के पॉपुलर होने के बाद अनुष्का इसी प्रकार की कई फोटोज को एडिट कर फिल्म के प्रोमोशन के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।