एनकाउंटर के बीच आतंकी की वाइफ से कराई सरेंडर की अपील; नहीं माना, मारा गया
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्मीर के पुलवामा जिले में सिक्युरिटी फोर्सेस ने गुरुवार को दो लश्कर आतंकियों को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। इससे पहले आर्मी ने दोनों को सरेंडर करने का मौका दिया। कई अपील भी कीं। इतना ही नहीं एक आतंकी की वाइफ को भी मौके पर बुलाकर उससे भी हथियार छोड़ सरेंडर करने की अपील करवाई गई। लेकिन वह नहीं माना। बता दें कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरा मामला है। लखनऊ एनकाउंटर में भी यूपी पुलिस ने संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को सरेंडर करने की अपील की थी। इतना नहीं उसकी फोन पर उसके भाई से भी बात कराई गई थी, लेकिन वह भी नहीं माना था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।