रोगंटे खड़े कर देंगे 'बाहुबली 2' के ट्रेलर के ये सीन्स और डायलॉग्स
(Mumbai, Mumbai) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली-2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस को पहला सरप्राइज ये मिला कि ट्रेलर को शाम 5 या 6 बजे ऑनलाइन रिलीज करने की बजाय सुबह ही रिलीज दिया गया। मोस्ट अवेटेड फिल्म के इस ट्रेलर में कटप्पा पर बाहुबली के अथाह विश्वास की झलक दिखी है।

ट्रेलर की शुरुआत बाहुबली को राजा घोषित किए जाने के बाद शपथ लेने से होती दिखाई गई है। साथ ही ट्रेलर में रोंगटे खड़े कर देने वाले कई सीन्स और डायलॉग्स शामिल हैं। ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत बाहुबली को राजा घोषित किए जाने के बाद शपथ लेने से होती दिखाई गई है। इस सीन में बाहुबली कहता है अमरेंद्र बाहुबली यानी मैं, महेशमती की असंख्य प्रजा उनके धन मान और प्राण की रक्षा करूंगा और इसके लिए अपने प्राणों की आहूती भी देनी पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा राजमाता शिवगामी देवी को साक्षी मानकर मैं ये शपथ लेता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।