मीरा के फेमिनिस्ट बयान पर शाहिद ने TROLLERS को दिया मुंहतोड़ जवाब
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर वाइफ मीरा राजपूत के हाल ही में दिए फेमिनिस्ट बयान के सपोर्ट में खुलकर बोले हैं। शाहिद ने मीरा के बचाव में कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय व्यक्त की थी और लोगों का इसकी आलोचना करना काफी दुखद है। मीरा को हाल ही में नारीवाद और हाउस वाइफ्स पर दिए अपने बयान के लिये आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

मीरा ने इस महीने की शुरुआत में अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में कहा मुझे घर में रहना पसंद है। मुझे अपने बच्चे के साथ होना पसंद है। मैं काम के लिए अपने बच्चे के बिना एक घंटा बिताना नहीं बिता सकती। मैं उसके साथ ऐसा क्यों करूं? वह पिल्ला नहीं है। मैं मां की तरह उसके साथ रहना चाहती हूं।मीरा ने नारीवाद की नई लहर को काफी आक्रामक बताते हुए बच्चों के आगे करियर चुनने वाली महिलाएं का फैसला अपने लिए बेहतर नहीं बताया था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।