एक अधिकारी ने हमारे सहयोगी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि हमने अस्वीकृत और अनियमित संस्थानों की सूची संबंधित राज्यों को भेज दी है ताकि वह उस पर कार्रवाई कर सकें। दिल्ली के बाद तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र में भी धड़ल्ले से फर्जी यूनिवर्सिटीज चल रही हैं। छात्र इन यूनिवर्सिटीज के जंजाल में न फंसे, इसके लिए AICTE ने इन संस्थानों को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि अखबारों में पब्लिक नोटिस भी छपवाया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स को सचेत रहने और संस्थानों में एडमिशन नहीं लेने को कहा गया है।
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने हाल ही में राज्य सभा में बताया था कि मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर फर्जी यूनिवर्सिटीज के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा था कि छात्रों के साथ धोखाधड़ी करने वालों और खुद को यूनिवर्सिटी बताकर फर्जी डिग्री देने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
