नोएडा हमला नाइजीरियन छात्रों पर अटैक सुषमा ने योगी से मांगी रिपोर्ट
(DELHI, DELHI) दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन छात्रों पर हमले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार शाम एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने नाइजीरिया के तीन नागरिकों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा भीड़ ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विदेशी छात्रों में से एक ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए सुषमा को ट्वीट किया था और कहा था कि नोएडा में रहना अब जीवन को खतरे में डालने वाला मुद्दा बनता जा रहा है। सुषमा ने कहा, केन्द्र सरकार तुरंत कदम उठा रही है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उन्हें इस दुभार्ग्यपूर्ण घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।