छात्र मनीष खारी की ड्रग की ओवरडोज से मौत के बाद नाइजीरियाई नागरिकों के प्रति लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी कई जगह इन लोगों के साथ मारपीट के मामले सामने आए। इससे पहले सोमवार रात को अंसल प्लाजा मॉल में दो नाइजीरियाई युवकों पर हमला हुआ था। इन लोगों की गुस्साई भीड़ ने बुरी तरह पिटाई की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शहर के एसएसपी ने बताया कि जिन कॉलेजों और सोसायटी में नाइजीरियाई लोग रह रहे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी भी विदेशी नागरिक से मारपीट या अभद्रता करने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया।
नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हमला मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तुरंत कार्रवाई का वादा किया। हालात को जान पर खतरा बताते हुए कार्रवाई के लिए एक अफ्रीकी छात्र के संपर्क करने के बाद स्वराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उनके मंत्रालय ने इन हमलों को निंदनीय बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।