सोनी चैनल ने नए कालाकर की जानकारी ट्वीट कर के देते हुए लिखा जल्द ही इस शो से एक नया कालाकर जुड़ने वाला है।कपिल के शो में सुनील ग्रोवर अक्सर महिला किरदारों में लोगों को हंसाते हुए नजर आते थे लेकिन अब एक असली लड़की लोगों को हंसाती नजर आएगी। इस शो में जल्द ही दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर नजर आने वाली हैं।मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बुधवार को हुई कपिल के शो की शूटिंग पर जैमी लीवर भी मौजूद थीं और उन्होंने इस शो के लिए शूटिंग की है। जैमी जल्द ही सोनी चैनल के नए शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को होस्ट करते हुए भी नजर आने वाली हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।