सूचना पर पुलिस पहुंची तो पिता मनोेज यादव तो भाग गया था लेकिन शालिनी का बाबा रामकुमार पुलिस की पकड़ में आ गया जो शव को जलाने में लगा था। इस मामले में शालिनी की मां रेखा की ओर से पति मनोज यादव, ससुर रामकुमार,स्कूल कर्मी शिव सिंह और एक अन्य महिला नीरज यादव के खिलाफ पुवायां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शालिनी के अधजले शव को कब्जे में ले लिया।
भिलावा गांव केे बाहर रोड पर राजधानी पब्लिक इंटर कालेज है। इस इंटर कालेज का प्रबंधक मनोज यादव है। मनोज की पत्नी रेखा है, रेखा से तीन बच्चे शालिनी पीहू और बेटा निखिल था। मनोज का किसी दूसरी महिला से अफेयर हो गया इस बात को लेकर घर में रेखा-मनोज में झगड़ा होता रहता था। अभी एक साल से रेखा को मनोज ने घर से निकाल दिया। रेखा ने मुकदमा डाल कर हर्जा-खर्चा मांगा। बच्चे मनोज के पास ही रहते हैं रेखा अपनी बहन के पास शाहजहांपुर में रहती है।
बताया जाता है कि पिता का दूसरी महिला से अफेयर होने बच्चों पर ध्यान न देने के कारण बड़ी बेटी शालिनी बहुत आक्रोशित रहती थी। वह अपने पिता मनोज का विरोध भी कर देती थी। इस वजह से मनोज अक्सर शालिनी को पीटा करता था। मनोज शालिनी से कहता भी था तुझे मैं मार दूंगा। दो दिन पहले ही मनोज ने शालिनी को इतना पीटा था कि शालिनी को हाथ में चोट आई थी।
शालिनी की उम्र करीब सोलह साल थी। वह राना पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उसका भाई निखिल और बहन पीहू भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शालिनी की एक लड़के से दोस्ती थी। इस बात की जानकारी पिता मनोज को थी। मनोज लड़के से दोस्ती खत्म करने का दबाव बनाए रहता था। पर शालिनी पिता को जवाब दे देती थी। इस कारण मनोज उसे पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था।
बताया जाता है कि गुरुवार को भी मनोज ने शालिनी को पीटा था। मां रेखा का आरोप है कि पिटाई के बाद शालिनी को मनोज ने शाम को जहर पिला दिया। शालिनी की तबीयत बिगड़ी तो मनोज अपने दोस्त गुरविंदर की कार मांग लाया और शालिनी को लेकर पुवायां मेंं एक डाक्टर के पास गया।डाक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। मनोज शालिनी का शव कार से अपने कालेज ले गया। वहां उसने एक कर्मचारी से दस लीटर डीजल मंगाया। वहीं कालेज में ही मनोज ने शालिनी के शव पर डीजल डाला और उसमें आग लगा दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।