कपिल को राहत सुनील नहीं इस फेमस किरदार की शो में वापसी पक्की
(DELHI, DELHI) कॉमेडियन कपिल शर्मा को सुनील ग्रोवर से बदसलूकी का खामियाजा अब तक भुगतना पड़ रहा है। वो शो में सुनील की कमी पूरी करने के लिए कई कलाकारों लाए पर बात नहीं बनी। अब कपिल को राहत पहुंचाने वाली खबर आई है शो में एक पुराने किरदार की वापसी की चर्चा है। उपासना सिंह यानी कपिल की बुआ की अगर वासपी होती है तो खबर वाकई में कपिल को राहत पहुंचाने वाली है।

उपासना कपिल स्टारर कलर्स पर आने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल की बुआ का रोल निभाती थीं। वो कपिल के नए शो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा ज्यादा दिन तक नहीं रहीं। अब खबर है कि बुआ ने वापसी कर और वो इस बार नए अवतार में नजर आने वाली हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।