उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वहां से हटने के लिए कहा लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटे और सुरक्षाबलों पर पथराव करने लगे जिससे दोनों पक्षों के बीच क्षड़प शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। अधिकारी के अनुसार अंतिम खबर आने तक झड़प जारी थी।
बता दें कि छात्रों के समूहों ने यहां दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में डिग्री कॉलेज के छात्रों पर क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। पुलवामा में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई क्षड़प में कई घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।