दअरसल स्कूल में किताब और यूनिफॉर्म के नाम पर दुकान खुलने के मुद्दों पर सरकार गंभीर होती दिख रही है। हालांकि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की ओर से पहले ही अधिकृत किताबें पढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाई जाती हैं। इसपर सख्त कदम उठाते हुए हरियाणा बोर्ड ने छापेमारी की योजना बनाई है। इसके लिए विशेष टीमे तैनात होंगी।
स्कूल में किताबों की जांच के लिए बोर्ड अध्यक्ष और सचिव की उड़नदस्ते की टीमें तैनात होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य के मुताबिक मार्च में हुई परीक्षा के दौरान प्रभावी रहीं बोर्ड अध्यक्ष और सचिव की विशेष उड़नदस्तों को इस इस काम में लगाया जाएगा। टीमें स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी और इस जांचेंगी कि वहां बोर्ड की ओर से अधिकृत किताबें पढ़ाई जा रही हैं या नहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।