श्रीनगर में आतंकियों ने PDP नेता अब्दुल गनी को गोली मारी मौत
(Srinagar, Srinagar) दक्षिण कश्मीर में पीडीपी की पुलवामा जिला इकाई के अध्यक्ष अब्दुल गनी डार की आज आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गनी को आज दोपहर में यहां से 31 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले के पिंगलेना इलाके में आतंकवादियों ने गोली मार दी। पेशे से वकील डार को यहां एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

दक्षिण कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर यह राजनीतिक हत्या का दूसरा मामला है। आतंकवादियों ने 17 अप्रैल को शोपियां जिले में विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े एक पूर्व सरकारी अभियोजक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।