कश्मीर में आतंकी लूट रहे हैं बैंक, कैश वैन और हथ्‍ाियार
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) पिछले साल 8 नवंबर को मोदी सरकार के 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के फैसले से आतंकियों के अर्थ तंत्र पर भी करारा चोट हुआ हैनोटबंदी के कारण लगता है कि आतंकियों के पास रुपयों की कमी है जिसके कारण वे बैंकों और कैश वैन को निशाना बना रहे हैं। सरकार की सख्ती के कारण हवाला के जरिए आतंकियों तक पहुंचने वाले फंड पर रोक लग गई है जिससे आतंकियों में छटपटाहट साफ दिख रही है।

पिछले एक हफ्ते की घटनाओं पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि आतंकियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए बैंकों और कैश वैन को निशाना बनाने और सुरक्षाकर्मियों के हथियार लूटने की योजना बनाई है। दूसरी लूट की वारदात पुलवामा में ही जम्मू एंड कश्मीर बैंक की नेहामा शाखा में दोपहर बाद 3:20 बजे हुई। इस बैंक से लूटी गई राशि का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले मंगलवार को भी आतंकियों ने इलाकाई देहाती बैंक की यारीपुरा शाखा से 65,000 रुपये लूट लिए थे। 1 मई को आतंकियों ने कुलगाम जिले में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की एक कैश वैन पर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों और बैंक के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। बताया गया कि आतंकियों ने 50 लाख नकद और सुरक्षाबलों के हथियार लूट लिए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।