कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी अरेस्ट
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें संगठन में युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) ने आमिर हुसैन, आसिफ अब्दुल्ला और अकील अहमद नामक तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन आतंकवादियों ने यह कबूल किया कि उन्हें युवाओं की आतंकवादी गुटों में भर्ती के अलावा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड और अन्य हमले करने का काम सौंपा गया था।
कश्मीर में पिछले दिनों आतंकवादियों ने एक कैश वैन को लूट लिया था जिसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आतंकवादी उमर माजीद की पहचान की है। इसमें शामिल उमर और दूसरे आतंकवदियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।