नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलबारी मे महिला की मौत
(Jammu, Jammu) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर की अग्रिम चौकियों और गांवों में बिना उकसावे के गोलीबारी और गोले दागने के कारण एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की आज सुबह मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात 10 बजकर 40 मिनट से नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों,82 एमएम और 120 एमएम मोर्टारों के जरिए अंधाधुंध गोलीबारी और गोले दागने शुरू कर दिए। प्रवक्ता के मुताबिक रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना ने की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।