(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सेना को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पेट्रोलिंग में जा रहे सेना के काफिले पर हमला किया। हमला पुलवामा के त्राल में किया गया है। हालांकि अभी तक इसमें किसी के हताहत होने के खबर नहीं आई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं इससे पहले आज सुबह शनिवार 13 मई को पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान ने तीसरी बार सीजफायर तोड़ा। पाक रेंजर्स ने रजौरी के नौशेरा में भारतीय चौकियों पर मौर्टार दागे। इस दौरान एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सुरक्षा बलों के चार जवान भी घायल हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।