बुधवार करीब नौ बजे उप्र के गोंडा में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। बारिश से पहले चली धूल भरी आंधी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बदले मौसम से लोगों को भारी तपिश से राहत भी मिली है। देवीपाटन मंडल के सभी जिलों से आंधी पानी की खबर है।
बुधवार अचानक मौसम ने यू टर्न लिया। पहले आसमान पर काली घटाओं ने डेरा डाला और उसके बाद तेज गति से हवाओं ने चलना शुरू कर दिया। इसी के थोड़ी देर बाद तेज हवायें आंधी में तब्दील हो गई और धूल से यातायात अस्तव्यस्त हो गया। अचानक बादलों की वजह से अंधेरे छा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।