खबरों के मुताबिक, रितिक ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन के लिए एक घर खरीदा है। रितिक ने ये घर अपने घर से 15 मिनट की दूरी पर खरीदा है। उसी इलाके में रितिक-सुजैन के पैरेंट्स रहते हैं।
रितिक-सुजैन तलाक के बाद भी दोनों बेटों रेहान और रिद्धान के साथ अक्सर समय बिताते दिखते हैं। सुजैन इससे पहले रितिक की 'काबिल' की स्क्रीनिंग में उनके साथ नजर आई थीं। काबिल देखने के बाद सुजैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और रितिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा था रितिक पर गर्व है।
खबरें थी कि दोनों दुबारा साथ आ सकते हैं, इस पर सुजैन ने सफाई देते हुए कहा था कि हम सिर्फ दोस्त हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।