रजनीकान्त को शॉटगन की सलाह- आप पार्टी से नहीं, लोग आपसे जुडे तो बेहतर
(DELHI, DELHI) एक्टर और पॉलिटीशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को तमिल एक्टर रजनीकांत के राजनीति में शामिल होने के फैसले का सपोर्ट किया। शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें सलाह दी है कि वो किसी भी राजनीतिक दल में शामिल न हों, इसके बजाय अन्य लोगों को खुद अपनी पार्टी में शामिल होने का मौका दें।बीजेपी सांसद ने ट्वीट की एक सीरीज में कहा, 'तमिलनाडु के टाइटैनिक हीरो और भारत के बेटे-प्रिय रजनीकांत! उठो, उठो, उठो! ये बड़ा और सही समय है! देश और देश के लोग भविष्य को आकार देने के लिए रचनात्मक राजनीति में सुपरस्टार रजनी के आने का सांस रोक कर इंतजार कर रहे हैं।'रजनीकांत संकेत दे चुके हैं कि वो उचित समय पर राजनीति में शामिल होंगे। अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि हो सकता है कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं। पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने तमिल सुपरस्टार को ये सुझाव दिया कि वो किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल न हों।उन्होंने कहा, 'लोग आपके साथ हैं और सुपरस्टार रजनी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। बजाय इसके कि आप किसी के साथ जुड़ें, अच्छा होगा कि लोग आपसे जुड़ें।' उन्होंने कहा, उम्मीद, प्रार्थना और कामना है कि आप अपने परिजनों, शुभचिंतकों और विशेषज्ञों की सलाह से जल्द सही फैसला लेंगे। जल्द बेहतर होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।