सचिन:'ए बिलियन ड्रीम्स',क्या रहा पहले दिन का मूवी हाल
(DELHI, DELHI) मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिनः ए बिलियन ड्रीम्स' रिलीज हो गई है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के करोड़ों क्रिकेट फैन्स की उम्मीदों का भार उठाकर 200 टेस्ट मैच और 463 वनडे मैच खेले हैं। 16 नवंबर 2013 को जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे और अपनी आखिरी स्पीच दी, तब भी करोड़ों फैन्स यही चाहते थे कि मास्टर ब्लास्टर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहें। डायरेक्टर जेम्स एर्सकिन ने सचिन की बायोपिक बनाई है। इस फिल्म में आपको सचिन के 24 साल के बेदाग इंटरनेशनल करियर के बारे में जानने के लिए काफी कुछ नया मिलेगा। एर्सकिन ने सचिन के रोल के लिए किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं चुना बल्कि खुद सचिन से ये रोल कराया है। फिल्म पूरी तरह से डॉक्यूमेंट्री जैसी नहीं है।आपको याद होगा एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में कुछ भी अनटोल्ड जैसा नहीं था। लेकिन 'सचिनः ए बिलियन ड्रीम्स' में उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। फिल्म में सचिन की पर्सनल जिंदगी से जुड़े कई वीडियो आप देख पाएंगे। फिल्म में ऐसे कई मौके आएंगे जब आप सचिन एरा में वापस पहुंच जाएंगे। एआर रहमान के म्यूजिक ने भी फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=8gTeE6pa4Kg

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।