केरल तट पहुंचा दक्षिण पश्चिमी मॉनसून
(India)
गर्मी से झुलस रहे देश के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून मंगलवार को केरल तट पहुंच गया। केरल में मॉनसून के पहुंचने से पहले ही सोमवार को राज्य में जोरदार बारिश हुई। केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की दस्तक इस बात का संकेत है कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। आज ही उसके उत्तर पूर्वी भारत में भी दस्तक देने की संभावना है। आमतौर पर केरल में मॉनसून के पहुंचने के कुछ दिनों बाद नॉर्थ ईस्ट में बारिश शुरू होती है। हालांकि, इस बार चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से नॉर्थ ईस्ट में मॉनसून जल्द पहुंचेगा। मॉनसूनी बादल फिलहाल बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मॉनसून अगले 24 घंटों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के दिल्ली कार्यालय के अनुसार, आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में केरल में मॉननसून दस्तक देता है। आईएमडी के अधिकारी एम. महापात्रा ने कहा, श्केरल के लिए इसके पहले का अनुमान पांच जून था।श् केरल में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तिथि पहली जून है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।