(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
जालौन में एक सनसनीखेज घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। यहां एक गांव की सात साल की बच्ची को एक अधेड़ सहित तीन युवक रात में उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने रस्सी से गला कसकर उसे मार डालने का प्रयास किया। उसे मरा समझकर तीनों गांव लौट आए। सुबह होश आने पर लहूलुहान बच्ची घर लौट रही थी। उसके तन पर कपड़े नहीं थे। यह देखकर दौड़ लगा रहे युवाओं ने उससे पूछताछ की तो उसने दरिंदों के नाम सहित पूरी घटना बयां कर दी। रात भर से ढूंढ रहे उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी दरिेंदों को दबोच लिया और उन्हें रस्सी से बांधने के बाद जमकर पीटा। पिटाई के बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हालत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।