चंदू 12वीं पास: 19 साल, 36 इंच लंबा और 10 किलो बजनी चंदू हुआ 12 वी पास
(DELHI, DELHI) चंदू पास हो गया है। वैसे तो चंदू के नंबर सामान्य हैं, फिर भी हर तरफ चंदू की चर्चा है। आखिर चंदू ने ऐसा क्या कर दिया, जो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दरअसल, अपने वजन और लंबाई को लेकर चर्चा में रहने वाले चंदू ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। उम्र 19 साल, लंबाई 36 इंच और वजन 10 किलो। यह हुलिया पिथौरागढ़ जिले के बस्तड़ी गांव निवासी चंदू का है। चंदू ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का बस्तड़ी गांव आपदा प्रभावित है। यहां के चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू ने द्वितीय श्रेणी में इंटर की परीक्षा पास की है। चंदू ने हाईस्कूल की परीक्षा भी 2015 में द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। चंदू अब आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहता है। चंदू राजकीय इंटर कॉलेज सिंघाली से परीक्षा दी थी। वैसे तो कई चंदू स्कूल पैदल ही जाता था। लेकिन कई बार जरूरत पड़ने पर चंदू को दोस्त या परिजन भी गोद में बैठकर दो किमी दूर स्कूल ले जाते थे। कद और वजह ऐसा की कई बार शिक्षक भी चंदू को गोद में उठा लेते थे। गांव के लोगों का कहना है कि चंदू स्कूल की हर गतिविधि में आगे रहता है। चंदू के इंटर पास होने से उसके परिवार और शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। चंदू को बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्कूल प्रबंधन ने चंदू को सम्मानित करने का फैसला लिया है। चंदू के परिजनों ने उसकी सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।