Result 2017: लखीसराय के प्रेम बने बिहार बोर्ड 10th के टोंपर
(BIHAR, BIHAR) बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज (गुरुवार) मैट्रिक (10वीं) (bihar board matric result 2017) के रिजल्ट का ऐलान दिया है। मैट्रिक परीक्षा में प्रदेश के आधे स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लखीसराय के प्रेम कुमार ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 465 नंबर मिले हैँ। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 17 लाख 23 हजार 941 ने इस बार मैट्रिक की परीक्षाएं दी थी। इसमें से 8 लाख 63 हजार 950 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल 50.12 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। प्रेम कुमार के बाद दूसरे नंबर पर भव्या कुमारी आई हैं। वे सिमुलतला आवासीय विद्यालय से हैं। उन्हें 464 नंबर मिले हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर 462 अंक के साथ हर्षिता कुमारी हैं। वे भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय से हैं। चौथे नंबर पर अनिल कुमार राय हैं। उन्हें 460 अंक मिले हैं। पांचवें नंबर पर बिशुनपुर के एसजेआर हाईस्कूल के शुभम कुमार पांडे हैं। उन्हें 460 नंबर मिले हैं। सातवें नंबर पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय की दीपालोक कौशिक हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।