(DELHI, DELHI)
सलमान खान के फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म ट्रेड से जुड़े दिग्गजों को भी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के रिलीज से पहले यह लगने लगा था कि इस बार ईद पर भाईजान को फैन्स से उतनी मोटी ईदी नहीं मिल पाए, जैसी पिछली दो-तीन ईदों पर उन्हें मिलती रही है। फिल्म बिजनेस से जुड़े जानकारों के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि सलमान के फैन्स में उनकी इस फिल्म का क्रेज नहीं है, लेकिन अगले हफ्ते रिलीज हो रही 'ट्रांसफॉर्मर्स' सीरीज की पांचवीं फिल्म 'ट्रांसफॉर्मर्स: द लास्ट नाइट' से 'ट्यूबलाइट' को कड़ी टक्कर मिलेगी और इसका सीधा असर सलमान की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। पिछले दिनों जब सलमान खान की प्रॉडक्शन कंपनी और उनकी फिल्म के वितरकों ने मुंबई में मल्टिप्लेक्स समूहों के संचालकों के साथ 'ट्यूबलाइट' को स्क्रीन्स और शोज अलॉट करने के लिए मीटिंग की, तो मल्टीप्लेक्स वालों ने पहले साफ कर दिया कि सेकंड वीक में 'ट्यूबलाइट' के शोज को कम किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।