बाबा की परेशानी: फ़ेसबुक पर वीडियो बना बतायी परेशानी, फिर खाया ज़हर
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) एक बाबा ने गांव के ही कुछ लोगों से परेशान होकर पहले अपनी वीडियो बनाई। फेसबुक पर डाली और फिर जहर खा लिया। वहीं, बाबा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाबा केशरमल बाबरी पिछले कई सालों से क्षेत्र के गोगेपुर मंदिर के पास रहते हैं। शुक्रवार शाम बाबा केशरमल बाबरी ने जहर खा लिया। हालत बि़गड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाबा को जिला अस्पताल भेजा।


बताया जा रहा है कि बाबा ने जहर खाने से पहले अपनी फेसबुक पर एक वीडियो डाली। वीडियो में बाबा ने कहा है कि वह गांव के ही लोगों से परेशान हैं। वह लोग आए दिन उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस मामले में थाने में भी कई बार शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। परेशान करने वाले लोग बाबा के उठाए कदम से घबरा गए हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।